{"_id":"59bd7ac14f1c1b8e688b4e1d","slug":"71505589953-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब मजदूरों को बीमारी के पैसे देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब मजदूरों को बीमारी के पैसे देगी सरकार
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमिकों को आवास के लिए भी मिलेंगे एक लाख
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार मजदूरों के लिए अब बीमारी के उपचार कराने के लिए भी पैसे भी देगी। प्रत्येक पंजीकृत मजदूर के खाते में बीमारी में देखभाल के लिए तीन हजार रुपये पहुंचाए जाएंगे। इसी के साथ प्रत्येक आवासहीन श्रमिक को मकान बनवाने के लिए एक लाख की सहायता दी जाएगी। दोनों योजनाओं पर काम शुरू हो गया है।
प्रदेश सरकार की योजना के मुताबिक पति-पत्नी दोनों श्रमिक हैं तो भी तीन हजार ही मिलेंगे। श्रमिक यदि अविवाहित है तो उसे दो हजार एक वर्ष में बीमारी से उपचार के लिए मिलेंगे। इसी के साथ सरकार ने प्रत्येक आवासहीन श्रमिक को आवास उपलब्ध कराने का निर्णय भी लिया है। आवास के लिए प्रत्येक श्रमिक को एक लाख रुपया दो किश्तों में दिया जाएगा। सहायक श्रमायुक्त डॉ अनिल सिंह ने बताया कि बीमारी से उपचार के लिए पैसा सीधे श्रमिक के खाते में जाएगा। यह योजना सभी पंजीकृत श्रमिकों के लिए हैं।