{"_id":"5b786c7842c79246475f61cb","slug":"61534618744-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा डालने के विरोध में ईओ को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा डालने के विरोध में ईओ को ज्ञापन सौंपा
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़ा डालने के विरोध में ईओ को ज्ञापन सौंपा
खतौली। नगर के लोगों ने वाल्मीकि समाज के श्मशान घाट और मदरसा के पास कूड़ा डालने के विरोध में ईओ न्यायिक तहसीलदार दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपा।
मोहल्ला देवीदास व मोहल्ल सराफान निवासी हरनंद, प्रताप वाल्मीकि, पिंटू, मोहित, राजेश कुमार, विनोद हिमांशु, चंद्रशेखर त्रिपाठी, पवन कुमार, सतीश चंद, अंकुर, अमरदीप, आकाश, विकास, प्रेमचंद, फकरीचंद आदि लोग एकत्र होकर नगर पालिका परिषद में पहुंचे। इन लोगों का कहना था कि गंगनहर के निकट वाल्मीकि समाज के श्मशान घाट हैं। उसी के निकट एक मदरसा भी स्थित है। श्मशान घाट के दोनों ओर तथा बराबर में नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा भारी मात्रा में कूड़ा डाल जा रहा है। नतीजतन कूड़ा पूरी तरह सड़क पर फैल गया है। नागरिकों ने ईओ को ज्ञापन देकर कूड़ा शीघ्र हटवाने की मांग की है।