फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कुटेसरा पुलिस चौकी पर हंगामा, प्रदर्शन

कुटेसरा पुलिस चौकी पर हंगामा, प्रदर्शन

Sun, 30 Jul 2017 12:34 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
कुटेसरा पुलिस चौकी  पर हंगामा, प्रदर्शन
चरथावल।
विज्ञापन

दरोगा की कार्यप्रणाली से गुस्साए किसानों ने कुटेसरा पुलिस चौकी पर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। जिसके बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाबुझाकर शांत किया।

कुटेसरा गांव के किसान आबाद के खिलाफ थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। किसान ने बकाया का समन शुल्क अदा करते हुए रसीद कटवा ली थी। भाकियू ग्राम अध्यक्ष सरफराज त्यागी का आरोप है कि किसान के घर पुलिस कई-कई बार दबिश दे रही है, जबकि उसने विद्युत निगम में समन शुल्क भी जमा कर दिया है। पुलिस किसान को बिना वजह परेशान कर रही है। दरोगा ने किसान के साथ दुर्व्यवहार भी किया। इसी मुद्दे पर दर्जनों किसानों ने शनिवार को भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में चौकी कुटेसरा पर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। एसएचओ डीके त्यागी ने मौके पर पहुंचकर किसानों का उत्पीड़न नहीं होने देने का भरोसा दिया। उसके बाद किसानों का धरना खत्म हुआ। मौके पर संजीव चौधरी, चरथावल अध्यक्ष बंटू त्यागी, कुटेसरा अध्यक्ष सरफराज त्यागी, पवन, बृजपाल, रामकुमार शर्मा, बबलू, मेहरबान, ओमपाल सिंह, जयकरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed