{"_id":"59725bb34f1c1bf16e8b4772","slug":"61500666803-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर दिनभर दौड़ी डाक कांवड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर दिनभर दौड़ी डाक कांवड
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों की तेज रफ्तार देखकर सहमे लोग
मुजफ्फरनगर। शिवरात्रि के दिन भी डाक कांवड़ियों की भीड़ रही। हरिद्वार से डाक कांवड़ लाने वालों के वाहन इतनी तेज गति से चल रहे थे कि अन्य लोग वाहनों की आवाज तक से डर रहे थे। डाक कांवड़ शुक्रवार शाम तक चलती रहीं।
श्रावण मास में हरिद्वार से गंगाजल लाकर शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए डाक कांवड़ियों की दिनभर भीड़ रही। शिवरात्रि को भी श्रद्धालु दिनभर डाक कांवड़ लाते रहे। डाक कांवड़ लाने के लिए दुपहिया और चौपहिया वाहनों का प्रयोग किया गया। शहर के बीच से ये वाहन जब तेज स्पीड से निकले तो देखने वालों के पैर कांप गए। वाहनों की अधिक स्पीड होने के कारण आम आदमी इन वाहनों से दूर ही रहा। डाक कांवड़ियों ने जल लेकर अपने गांवों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। एक बाइक पर तीन से चार तक युवक देखे गए। कई स्थानों पर बाइक फिसलने और टक्कर लगने की घटनाएं भी हुई। बड़ी संख्या में कांवड़िए घायल भी हुए।