फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   60 snakes and 75 eggs came out of the house

मकान से निकले 60 सांप और 75 अंडे

Wed, 18 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
60 snakes and 75 eggs came out of the house
मुजफ्फरनगर : खतौली की अशोक विहार कालोनी में एक मकान से निकले सांप। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली (मुजफ्फरनगर)। नगर के अशोक विहार के एक मकान से लगातार सांप और उनके अंडे निकल रहे हैं। अब तक मकान से 60 सांप और उनके 75 अंडे निकल चुके हैं। समिति के लोगों ने सांपों को पकड़वाकर जंगल में छुड़वाया।
विज्ञापन

श्री अशोक विहार विकास समिति खतौली के अध्यक्ष सुधीश पुंडीर ने बताया कि कस्बे की सबसे पॉश कॉलोनी में कढ़ली निवासी रंजीत सिंह का मकान है। जिसमें किराएदार रह रहे थे। पिछले कुछ दिनों से एक-दो सांप निकल रहे थे। जिन्हें पकड़वाकर छोड़ दिया गया था, लेकिन बुधवार को इस मकान में 60 से अधिक सांप निकले जिन्हें पकड़ा गया, वहीं 75 से ज्यादा सांप के अंडे भी मिले है। इतनी बड़ी संख्या में सांप और अंडे मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल बना है। ई-ब्लाक में जिस मकान में सांप निकले हैं, वहां के आसपास के लोग दहशत में है। कॉलोनी में लोगों में दहशत व्याप्त है। बच्चों को मकान से दूर रखा।
विज्ञापन

कॉलोनी में सफाई नहीं, दहशत में लोग
सुधीश पुंडीर ने कहा कि कॉलोनी का बुरा हाल है। यहां पर जन निकासी नहीं है, शिविर भी चालू नहीं है। जिस कारण ई और एफ ब्लाक में पूरी कॉलोनी का गंदा पानी भर गया है। यहां पर मच्छर सहित कीड़े, मकोडे़ पैदा हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed