{"_id":"5f85f66f8ebc3e9bd760c67b","slug":"58-more-corona-infected-patients-found-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt506009476","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मंगलवार को अए 58 नए कोरोना मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मंगलवार को अए 58 नए कोरोना मरीज
विज्ञापन
जिले में 58 और कोरोना संक्रमित मरीज मिले
मुजफ्फरनगर। जनपद में मंगलवार को 58 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 22 कवाल स्थित अस्थायी जेल में मिले हैं। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में कोरोना से हो रही मौतों के कारण स्वास्थ्य महकमे में खलबली मची हुई है।
सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि जनपद में मंगलवार को कुल 1855 लोगों की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें से 58 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से सबसे अधिक 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज अस्थायी जेल कवाल में पाए गए हैं। वहीं, सीएमओ ऑफिस का भी एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन सभी को बेगराजपुर स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि जनपद में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5,462 तक पहुंच गई है, जिनमें से 4,709 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या जनपद में अब 589 हो गई है, जबकि फिलहाल 750 जांच रिपोर्ट अभी लंबित हैं। जनपद में अब तक 80 लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। जिले में कोरोना से होने वाली लोगों की मौत से स्वास्थ्य महकमा भी काफी चिंतित है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोरोना संक्रमण को रोककने के लिए बचाव के कदम उठाने के लिए पहल शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने भी इसे गंभीरता से लिया है। प्रशासन ने इसी कड़ी में मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। प्रशासन ने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थान पर नहीं जाने की लोगों से अपील की है।