फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शिव सैनिकों ने फूंका पाकिस्तान का झंडा

शिव सैनिकों ने फूंका पाकिस्तान का झंडा

Sun, 17 Feb 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
शिव सैनिकों ने फूंका पाकिस्तान का झंडा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिवसेना एवं आनंदपुरी के व्यापारियों ने पुलवामा हमले के विरोध में पाकिस्तान का झंडा फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।
शिवसैनिक और व्यापारी पाल धर्मशाला में एकत्रित हुए। उन्होंने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आनंदपुरी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। पाकिस्तान का झंडा जलाकर विरोध जताया गया। नगर उप प्रमुख लोकेश सैनी, राजनाथ सिंह, बिजेंद्र वर्मा, राहुल पाल, अंकित पाल, वंशपाल, जोनी पंडित, सतीश वर्मा, बबलू लाला, राजीव भारद्वाज, गोविंद, बंटी सैनी, दयानंद, अंकित राय आदि शामिल हुए। उधर, सपा कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को नमन किया गया। जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि जवानों के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। शोकसभा में नगर अध्यक्ष मोहम्मद वसी अंसारी, जिया चौधरी, मिथलेश पाल, श्यामलाल बच्ची सैनी, अंसार आढ़ती, शमशाद अहमद, शलभ गुप्ता, जनार्धन विश्वकर्मा, लियाकत कुरैशी, सालिम कुरैशी, इसराइल पहलवान आदि मौजूद रहे।
सपा छात्र सभा की सनातन धर्म महाविद्यालय में हुई बैठक में युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जैन, जिलाध्यक्ष विभा चौधरी ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। राकिब कुरैशी, सूर्य राणा, शहजाद राव, सलमान त्यागी, पीयूष गुप्ता, सुमित पंवार, शाहयक्ष चौधरी, नेहा, आरती, आमिर, प्रतिभा चौधरी, नितिन, विपिन आदि ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उधर, जाट महासभा कार्यकारिणी की चौधरी चरण सिंह भवन गांधी कॉलोनी में हुई बैठक में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। चौधरी देवी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में घटना को लेकर आक्रोश जताया गया। बैठक में जगदीश बालियान, सुंदरपाल, रामपाल वर्मा, प्रियव्रत आर्य, मांगेराम वर्मा, गजेंद्र पाल, जगवीर सिंह, बृजवीर सिंह, धर्मवीर मलिक, इंद्रपाल सिंह, कर्नल ओमप्रकाश, राजपाल सिंह, जसवीर राणा, विजयप्रकाश, अनूप सिंह, विजय कुमश, भोपाल सिंह, वीरेंद्र पवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अति पिछड़ा वर्ग ने पाकिस्तान का पुतला जलाया
मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने टाउन हाल झांसी रानी चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति, महासचिव नरेश पांचाल, रामनिवास प्रजापति, पवन पाल, श्याम सुंदर प्रजापति, डॉ. रबिन प्रजापति, राधे वर्मा, हाजी समर गजनी, चेतन देव विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed