{"_id":"5c3f79cebdec2273367cfaea","slug":"51547663822-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: उतर पुस्तिकाएं, पेपर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: उतर पुस्तिकाएं, पेपर पहुंचे
विज्ञापन
जीआईसी में कड़ी सुरक्षा में रखी गईं उत्तर पुस्तिकाएं
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए उत्तर पुस्तिकाएं और अधिकांश पेपर बोर्ड की ओर से जिला मुख्यालय भेज दिए गए है। दोनों को राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में डबल लॉक में कड़े पहरे में रखे गए है। सुरक्षा के लिए यहां पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षा आगामी 7 फरवरी से प्रारंभ होगी। जिले में इस बार हाई स्कूल और इंटर के 58938 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। प्रशासन की ओर से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर ली गई है। जिले में में इसके लिए 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं और पेपर भी बोर्ड की ओर से जिला मुख्यालय भेज दिए गए है। इन्हें जीआईसी में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। बोर्ड परीक्षा शुरु होने के चंद दिनों पहले ही उत्तर पुस्तिकाएं और पेपर को परीक्षा केंद्रों पर भेजा जाएगा।
डिप्टी सीएम ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग
मुजफ्फरनगर। बुधवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्रा से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही नकल विहीन परीक्षा कराने को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।