फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दीनी तालीम सही रास्ते पर चलना सिखाती है: मोहतमिम

दीनी तालीम सही रास्ते पर चलना सिखाती है: मोहतमिम

Thu, 17 Jan 2019 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
दीनी तालीम सही रास्ते पर चलना सिखाती है: मोहतमिम
देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि छात्रों को चाहिए कि वह मेहनत और लगन के साथ सिर्फ और सिर्फ तालीम पर ही ध्यान दें। क्योंकि तालीम के बिना जीवन अंधकारमय हो जाता है।
विज्ञापन

बुधवार को एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया में आयोजित जलसे में मौलाना अबुल कासिन नोमानी बनारसी ने कहा कि दीनी तालीम हासिल करना बेहद जरूरी है। क्योंकि दीनी तालीम सही रास्ते पर चलना सिखाती है और दूसरों की मदद करने को प्रेरित करती है। इसलिए छात्रों को चाहिए कि वह पूरी ईमानदारी, मेहनत और लगन के साथ अपना ध्यान पढ़ाई पर लगाएं। उन्होंने कहा कि देश के कोने कोने से अभिभावक अपने बच्चों को यहां पढ़ने के लिए भेजते हैं इसलिए छात्रों की जिम्मेदारी बनती है कि अपने माता पिता के सपनों को पूरा करें। शेखुल हदीस मौलाना कमरुद्दीन कासमी ने कहा कि इस्लाम वो मजहब है जो पूरी दुनिया में अमन का पैगाम दे रहा है। छात्रों को चाहिए कि वो तालीम हासिल करके पूरी दुनिया में इसकी रोशनी फैलाएं और इस्लाम और मुसलमानों की सही तस्वीर दुनिया के सामने पेश करें। शिक्षा प्रभारी मौलाना अफजल कैमूरी ने कहा कि छात्र जिस उद्देश्य को पूरा करने के लिए यहां आए हैं उसी पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने छात्रों से फिजूल कामों से बचकर अच्छे से पढ़ाई करने का आह्वान किया। साथ ही मोबाइल से दूर रहने की नसीहत करते हुए कहा कि तालीम हासिल करने के बाद भविष्य को उज्ज्वल बनाया जा सकता है। इस मौके पर हजारों मदरसा छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed