{"_id":"6437eecfecf8bf2e830f7a97","slug":"50-thousand-cheated-in-the-name-of-selling-plastic-grains-online-muzaffarnagar-news-c-14-1-188822-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ऑनलाइन प्लास्टिक दाना बेचने के नाम पर ठगे 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ऑनलाइन प्लास्टिक दाना बेचने के नाम पर ठगे 50 हजार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंदौर की सोनिम प्लास्टिक इंडिया के नाम की फर्म से हुई थी डील
व्यापारी ने थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। ऑनलाइन प्लास्टिक दाना बेचने के नाम पर नगर निवासी व्यापारी अशोक कुमार गोयल से पचास हजार रुपये ठग लिए गए। व्यापारी ने थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया है।
व्यापारी अशोक कुमार गोयल ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल नंबर के दीपक सोनेगा के नाम से व्हाटसएप पर प्लास्टिक दाने के कुछ नमूने भेजे गए। प्रति किलो के हिसाब से रेट भी भेजे। उन्होंने मोबाइल पर दीपक से बात की तो उसने इंदौर में काम करने वाली अपनी सोनिम प्लास्टिक इंडिया के नाम से फर्म होना बताया। विश्वास दिलाने के लिए उसने फर्म का जीएसटी नंबर भी बताया। इसके बाद 300 रुपये प्रति किलो प्लास्टिक दाना बेचना व खरीदना तय हो गया।
सब कुछ तय होने के बाद दीपक के बताए खाते में 21,771 रुपये ऑनलाइन माध्यम से जमा करा दिए गए। इसके बाद एक बार फिर से उनसे 29,028 रुपये जमा करा लिए गए। तब एक हजार किलो प्लास्टिक दाना भेजना बताते हुए एक बिल्टी भी भेजी गई। मगर, साथ ही फिर से 21,771 रुपये जमा कराने को कहा गया। शक होने पर बिल्टी पर लिखे मोबाइल नंबर पर बात की तो धोखाधड़ी का पता चला। सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।