{"_id":"684734243687ddf77704bbd3","slug":"4300-liters-of-stolen-diesel-rs-15-lakh-recovered-four-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-147511-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चोरी का 4300 लीटर डीजल, 1.5 लाख रुपये बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चोरी का 4300 लीटर डीजल, 1.5 लाख रुपये बरामद, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने चोरी किया 4300 लीटर डीजल, एक लाख पांच हजार नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने निर्माणाधीन पेट्रोल पंप से डीजल चोरी के मामले में पेट्रोल पंप के चौकीदार सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
नई मंडी सीओ रुपाली रॉय ने बताया कि भोपा रोड पर एक खंडहर में चोरी के डीजल से लदे ड्रमों के रखे होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने छापेमारी कर वहां से 26 ड्रमों में 4300 लीटर डीजल बरामद किया। चार आरोपियों बरेली निवासी सलमान, अमरोहा निवासी जफरुदीन व जिंकल, नई मंडी कोतवाली के गांव नसीरपुर निवासी सतीश पाल को गिरफ्तार किया। साथ ही उनसे एक लाख पांच हजार नकद, मौके से एक पिकअप गाड़ी भी बरामद की।
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर के पास लगाए जा रहे नए पेट्रोल पंप से सात हजार लीटर डीजल चोरी किया था। उन्होंने बाकी डीजल ट्रक चालकों को बेच दिया। एक लाख पांच हजार रुपये बेचे गए डीजल से प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि नई मंडी क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर के पास लगाए जा रहे नए पेट्रोल पंप से सात हजार लीटर डीजल चोरी किया था। गिरफ्तार सतीश पाल पेट्रोल पंप का चौकीदार व सलमान पेट्रोल पंप पर टैंकर डालने वाली कंपनी का कर्मचारी है।