{"_id":"59b1a02e4f1c1bec7f8b4d73","slug":"41504813102-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व मैत्री सम्मेलन व क्षमावाणी पर्व का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व मैत्री सम्मेलन व क्षमावाणी पर्व का आयोजन
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षमा के महत्व पर प्रकाश डाला
खतौली (मुजफ्फरनगर)। भागीरथी जैन मंदिर में जैन मिलन महिला महावीर द्वारा क्षमावाणी पर्व मनाया गया, जिसका शुभारंभ महावीर प्रार्थना के पाठ से किया गया।
जैन मिलन महिला महावीर की वीरांगना बहनों ने क्षमा गीत व मिलन गीत प्रस्तुत किए। विश्व मैत्री सम्मेलन व क्षमावाणी गोष्ठी में मुख्य वक्ता विजय सराफ, विजेंद्र कुमार पूर्व प्रधानाचार्य, रजनी जैन प्रवक्ता व डॉ. चंद्रमोहन सहित अन्य वक्ताओं ने क्षमा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पर्यूषण पर्व का शुभारंभ उत्तम क्षमा तथा समापन क्षमावाणी पर्व से हाता है। क्षमा हमारे अंतर्मन की सफाई करती है। विश्व मैत्री एवं आत्म शुद्धि का यह पर्व हमें सिखाता है। दिल में क्षमा रखे, दिल से क्षमा मांगे और दिल से क्षमा करें। क्षमा आत्मा की शक्ति है। क्षमा आत्मा की शुद्धि और वीरता से उत्पन्न होती है। क्षमा भाई को भाई से जोडने का काम करती है। दिल की दूरियों को दूर कर विश्व बंधुत्व की भावना का प्रचार प्रसार करती है। इस अवसर पर नवीन जानसठ वाले अशोक शास्त्री व विपिन अरिहंत ने मंगलाचरण व धार्मिक भजन प्रस्तुत करके वातावरण में मधुरता ला दी। क्षमा भाव पर प्रभावशाली काव्य पाठ किया। समारोह में क्षेत्रीय मंत्री सुनील ठेकेदार भी उपस्थित रहे। संचालन डॉ. ज्योति जैन ने किया। इस मौके पर सुदेश जैन, मुकेश अंबर, शीलचंद, सुधीर आढ़ती, संजय एलजी, नीरज, विनोद प्रवक्ता, सतीश, धनेंद्र सर्राफ, अनिल सर्राफ, रामकुमार, पद्मसैन, प्रेम किराना, सतेंद्र, सुदेश सराफ, राकेश अंबर, जयभगवान, सीमा, अनीता, पुलकित, सुषमा, रीतु, सुशील, पारुल, राजरानी, अजय, नीरज प्रवक्ता, जनार्धन आदि उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता वीर मनोज जैन शुगर मिल ने की।