{"_id":"59ac51bc4f1c1b52738b4e8e","slug":"41504465340-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीपीएनडीटी कमेटी को चिकित्सकों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीपीएनडीटी कमेटी को चिकित्सकों की तलाश
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सकों की तलाश
मुजफ्फरनगर। पीसीपीएनटीडी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों की तलाश प्रारंभ कर दी है। वर्तमान कमेटी का समय सितंबर में पूरा होगा। इसके चलते कार्यकाल पूरा होने से पहले विभाग कमेटी का नए सिरे से गठन करना चाहता है। इसके लिए चिकित्सक और रेडियालॉजिस्ट को तलाश जा रहा है। हालांकि कमेटी के फेर में दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर भी कार्रवाई अधर में लटक गई है।
पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसीपीएनडीटी) एक्ट के लिए जिले में कमेटी बनी हुई है। इस कमेटी में कई चिकित्सकों के साथ रेडियोलॉजिस्ट भी शामिल है। तीन साल के लिए बनी कमेटी का कार्यकाल सितंबर माह में पूरा हो रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग नए सिरे से कमेटी के गठन करने में लगा है। सूत्रों के अनुसार वर्तमान कमेटी के कार्यकाल से आला कमान खास खुश नहीं है। इस कमेटी ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच पड़ताल के साथ कार्य करने में विशेषता नहीं दिखाई है। इस बार पीसीपीएनडीटी के लिए ऐसे चिकित्सकों की टीम बनाई जाएगी, जो एक्ट को प्रभावी रूप से लागू कराने में सहयोग दे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग चिकित्सक, समाजसेवी और रेडियोलॉजिस्ट की तलाश में जुटा है। वहीं, शाहपुर और सदर बाजार के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी के बाद रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। फिलहाल दोनों सेंटरों के स्वामियों को सुनवाई का मौका दिया गया है। उसके बाद ही कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि कमेटी गठन के लिए कार्रवाई चल रही है। कमेटी का कार्यकाल पूरा होने से पहले नई कमेटी का गठन किया जाएगा।