{"_id":"5998a2c24f1c1bb2098b4aa7","slug":"41503175362-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में युवक की मौत
बुढ़ाना। शामली जनपद के कैराना थाने के गांव झाड़खेड़ी का रहने वाला सुशील (32) पत्नी सुषमा और बेटे आशीष के साथ बाइक से शनिवार को अपनी रिश्तेदारी में परासौली आ रहा था। शाम करीब तीन बजे बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर परासौली भट्ठे के पास आल्टो कार की टक्कर से तीनों बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। गंभीर अवस्था में तीनों को कस्बे के सीएचसी पर भर्ती करवाया गया, जहां से तीनों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जिला चिकित्सालय ले जाते समय सुशील की रास्ते में मौत हो गई। घटना से मृतक की रिश्तेदारी परासौली और उसके परिवार में कोहराम मचा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।