{"_id":"59725bab4f1c1b73778b4741","slug":"41500666795-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला की मौत, पति व बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में महिला की मौत, पति व बेटी घायल
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की चेन में फंसे दुपट्टे से महिला की मौत
बुढ़ाना। पति और बेटी के साथ बाइक से मायके जा रही महिला की मेरठ-करनाल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक सड़क पर गिरने से पति और बच्ची भी घायल हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव इटावा का रहने वाला योगेश पुत्र जयवीर सेना में है। योगेश छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। उसकी ससुराल खरड़ गांव में है। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे वह पत्नी सविता (34) व एक साल की बेटी के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर लोई गांव के पास सविता का दुपट्टा बाइक की चेन में फंस गया। जिस कारण सविता के गले में दुपट्टे का फंदा कसता चला गया और वह अचेत होकर गिर पड़ी। सविता के गिरते ही योगेश भी बाइक सहित सड़क पर गिर गया। योगेश ने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। गंभीर हालत में सविता को शामली चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां उसको मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में सविता का पति योगेश व एक साल की बेटी भी घायल है। घटना से मृतका घर और मायके में कोहराम मचा है।