फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   41 private hospital sealed, 40 issued notice

Muzaffarnagar: बिना पंजीकरण संचालित 41 निजी अस्पताल सील, 40 को नोटिस जारी

Tue, 13 Sep 2022 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2022 12:12 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में बिना पंजीकरण संचालित किए जा रहे अस्पतालों पर  बड़ी कार्रवाई शुरू की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 41 अस्पतालों को सील कर दिया है जबकि 40 को नोटिस जारी किए हैं।

विज्ञापन
41 private hospital sealed, 40 issued notice
मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड पर नर्सिग होम को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बिना पंजीकरण संचालित किए जा रहे अस्पतालों पर आखिरकार कार्रवाई शुरू हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में अभियान चलाया तो 41 निजी अस्पताल अप्रशिक्षित स्टाफ और बिना डॉक्टर के मिले, जिन्हें सील कर दिया गया है। खामियों पर 40 अस्पताल और लैब संचालकों को नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार, एसीएमओ डॉ. अरविंद पंवार और डॉ. बीके सिंह की टीम ने रुड़की रोड स्थित इंडियन हॉस्पिटल, सेवा डायग्नोस्टिक सेंटर, आस्था हॉस्पिटल, जेयू हॉस्पिटल, एपेक्स हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि मौके पर डॉक्टर नहीं मिले, जिसके बाद अस्पतालों को सील कर दिया गया। उधर, सीएमओ के निर्देश पर प्रत्येक ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जांच अभियान चलाया। खतौली ब्लॉक में दो हॉस्पिटल और सात क्नीलिक, मोरना ब्लॉक में चार क्लीनिक, दो पैथोलॉजी लैब, चरथावल ब्लॉक में एक हॉस्पिटल सील किया गया और चार हॉस्पिटल को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुढ़ाना ब्लॉक में तीन लैब और तीन क्लीनिक, बघरा ब्लॉक में तीन क्लीनिक सील किए और 15 को नोटिस दिए गए हैं। शाहपुर ब्लॉक में सात लोगों को नोटिस दिए गए हैं। पुरकाजी ब्लॉक में एक हॉस्पिटल सील किया और पांच को नोटिस दिए गए। जानसठ ब्लॉक में चार हॉस्पिटल, सदर ब्लॉक में पांच, शहरी क्षेत्र में छह हॉस्पिटल सील किए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि कुल 41 हॉस्पिटल सील किए गए हैं और 40 से अधिक हॉस्पिटल संचालकों को नोटिस जारी किए गए।

यह भी पढ़ें:Muzaffarnagar: गांव से कलेक्शन कर लौट रहे बैंककर्मी से लूटपाट, फायरिंग, खेत में घुसकर बचाई जान

होर्डिंग उतारकर अस्पताल संचालक फरार
जानसठ सीएचसी प्रभारी अशोक कुमार मीरापुर पुलिस के साथ कस्बे में पहुंचे और राजी मेडिकेयर को सील कर दिया। इसके बाद टीम को आता देख दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित न्यू मैक्स अस्पताल संचालक अपने फ्लैक्स बोर्ड उतारकर मौके से फरार हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल सील कर दिया। टीम ने भुम्मा रोड पर अभियान चलाकर रिजा चाइल्ड केयर सेंटर को सीज किया।

टीम में डॉ. नंद किशोर, डॉ. मरदान खान, डॉ. सौरभ कुमार शामिल रहे। भोपा में मोरना चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह के नेतृत्व में डॉ. अंकित कुमार, डॉ. मोहम्मद सोहेल, खालिद मांगेराम और मोनू ने अप्रशिक्षित डॉक्टरों, जच्चा-बच्चा केंद्र, पैथोलॉजी लैब आदि पर छापा मारकर उनके यहां नोटिस भी चस्पा किया। चिकित्सक अपना क्लीनिक बंद कर इधर-उधर चले गए। डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि लगभग आधा दर्जन अप्रशिक्षित डॉक्टरों, पैथोलॉजी, जच्चा-बच्चा केंद्र पर नोटिस चस्पा किए गए हैं।

आठ अस्पतालों को नोटिस, एक सील
पुरकाजी व शाहपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे एक अस्पताल को सील कर दिया गया। कुछ अस्पतालों के संचालकों को कागजात प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किए गए। प्रभारी चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि अस्पताल के बाहर लगे बोर्ड पर लिखे गए नाम वाले डॉक्टरों की जगह अन्य डॉक्टरों के मिलने पर एसआर अस्पताल को सील कर दिया गया है।

इसके अलावा आठ अस्पताल संचालकों को नोटिस देकर उनसे कागजात दिखाने के लिए कहा गया है। शाहपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. एनपी सिंह के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर रोड व बसी रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। सात अस्पताल संचालकों को तीन दिन का नोटिस दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में रमेश चौधरी, रविंद्र कुमार, अमित कुमार और अंकुर कुमार शामिल रहे।

यह मिली खामियां
भोपा में क्लीनिक पर काफी संख्या में एक्सपायर दवाई मिली है। अधिकतर जगह पंजीकृत की जगह दूसरे डॉक्टर मिले, स्टाफ अप्रशिक्षित मिला।

इसलिए जागा स्वास्थ्य विभाग
जिले के निजी अस्पतालों में चार महिलाओं की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा है। रविवार को मीरापुर क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। भोपा में महिला की मौत हुई और इसके अलावा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत हुई। लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिलेभर में यह चेकिंग अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed