फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   40 lakhs received for garbage disposal

कूड़ा निस्तारण को मिले 40 लाख, जल्द होगा टेंडर

Mon, 09 Mar 2020 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
40 lakhs received for garbage disposal
कूड़ा निस्तारण के लिए मिले 40 लाख, जल्द होगा टेंडर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नासूर बन चुकी कूड़ा निस्तारण की समस्या का जल्द समाधान होने की उम्मीद जगी है। 14वें वित्त से कूड़ा निस्तारण के लिए करीब 40 लाख रुपये की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही नगर पालिका प्लांट का संचालन कराने के लिए टेंडर जारी करेगी। इस प्लांट के चलते ही कूड़े के निस्तारण का काम शुरू हो जाएगा।

नगर पालिका क्षेत्र से उठने वाला कूड़ा किदवईनगर स्थिति एटूजेड प्लांट में डाला जाता है। पहले एटूजेड कंपनी कूड़े का निस्तारण करती थी, लेकिन डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से यह प्लांट बंद पड़ा है। नगर से प्रतिदिन करीब 200 टन कूड़ा निकलता है,. जो एटूजेड प्लांट में डाल दिया जाता है। यहां कूड़े के अंबार लगे हुए हैं। आलम यह है कि प्लांट में कूड़ा डालने के लिए जगह नहीं बची। पॉकलेन मशीन से पुराने कूड़े को हटाकर नया कूड़ा डाला जा रहा है। नगर पालिका ने प्लांट के संचालन के लिए प्रोजेक्ट तैयार कर रहा था। आंकलन करने के बाद प्लांट संचालन के लिए करीब 60 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार हुआ। इसमें से 20 लाख रुपये की मंजूरी पहले मिल गई थी, जबकि 14वें वित्त से और 20 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। नगर पालिका इसी राशि से प्लांट का संचालन शुरू कराने जा रही है। इसके लिए शीघ्र ही टेंडर जारी किया जाएगा। प्लांट चलने से कूड़ा निस्तारण की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण प्लांट की मशीनें ठीक हैं। प्लांट का संचालन करने के लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा।
- डा. आरएस राठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed