{"_id":"5cb8c32abdec22144d7e2a71","slug":"31555612458-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूर घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूर घायल, रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूर घायल
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
नागल थानाक्षेत्र के उमाही कोटा गांव निवासी रविंद्र कुमार और सुनील कुमार मजदूरी करते हैं। बुधवार रात करीब आठ बजे वह देवबंद से काम निपटाकर बाइक से वापस घर जा रहा था। जब वह साखन नहर के समीप पहुंचे तो सामने से आई तेज गति ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। राहगीरों से जानकारी मिलने पर सरकारी अस्पताल की 108 एंबुलेंस के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई और घटना की बाबत जानकारी दी। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि घायलों के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।