फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सूबे में 16 से 31 तक व्यापारी सम्मेलन करेगी भाजपा

सूबे में 16 से 31 तक व्यापारी सम्मेलन करेगी भाजपा

Sat, 01 Dec 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सूबे में 16 से 31 तक व्यापारी सम्मेलन करेगी भाजपा
मुजफ्फरनगर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ 16 से 31 दिसंबर तक प्रदेश में व्यापारी सम्मेलन करेगा। इसमें प्रदेश स्तर पर बड़ी रैली होगी। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने बताया कि प्रदेश सरकार जल्द ही व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन करने जा रही है।
विज्ञापन

जानसठ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित व्यापार प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय बैठक में प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हापुड़, संभल, सहारनपुर आदि में 16 से 31 दिसंबर तक व्यापार प्रकोष्ठ के बड़े सम्मेलन होंगे। पूरे प्रदेश में यह सम्मेलन करने के बाद जनवरी में प्रदेश स्तरीय रैली होगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी सम्मान के साथ भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। पहली बार भाजपा ने बाजार स्तर तक पहुंचकर संगठन खड़ा किया है। सपा और बसपा के शासनकाल में हजारों उद्योग प्रदेश से पलायन कर गए। लेकिन मोदी और योगी की सरकार में चार लाख करोड़ का निवेश उत्तर प्रदेश में आया है। भाजपा सरकार ने 24 करोड़ लोगों को रोजगार दिया है। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, व्यापार प्रकोष्ठ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयोजक महेंद्र धनौरिया, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, सुनील राणा, विमल शर्मा, पूर्व विधायक अशोक कंसल, श्रीमोहन तायल, प्रदीप भटनागर, रक्षित नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed