फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पौधे रौपण कर कारगिल शहीदों का किया नमन

पौधे रौपण कर कारगिल शहीदों का किया नमन

Fri, 27 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
पौधे रौपण कर कारगिल शहीदों का किया नमन
भोपा। कारगिल शहीद दिवस पर जनता इंटर कालेज में एक पेड़ शहीदों के नाम कार्यक्रम में नीम, शीशम, आवला और कटहल की 527 पौध का रोपण किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि हमें गर्व है कि कारगिल में फतह हासिल करने वालों में हमारे स्कूल का छात्र व पड़ोसी गांव बेलड़ा का लाल भी शामिल रहा, जो वीरगति को प्राप्त हुआ। सभी लोगों को पौध लगाकर वतन के लिए शहीद हुए सैनिकों को सच्ची श्रंद्धजलि देने चाहिए। उन्होंने बच्चों को कारगिल शहीद दिवस के विषय में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति के तराने भी गाए एनसीसी अधिकारी अरविंद कुमार शिवाच, रमन सिंह, विपिन कुमार, सुमित कुमार, संजीव राठी, अनुराधा, पल्लवी, अनुराधा, आकांशा राणा आदि मौजूद रहे।


गंग नहर पटरी मार्ग पर कांवड़ियों का आगमन शुरू
भोपा। गंगनहर पटरी कावड़ मार्ग से कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया। गोमुख से जल लेकर राजस्थान जाने वाले 17 कांवडियों का जत्था भोपा पहुंचा। राजस्थान के जिला दोसा के गांव गहनौली निवासी 17 कांवड़िए 13 जुलाई को गोमुख से जल लेकर चले थे। वह गांव के प्राचीन महादेव मंदिर पर जाकर कांवड़ चढ़ाते है। इस जत्थे ने रात्री में भोपा स्थित सेवार्थ क्लब कांवड़ शिविर में भोलों ने विश्राम किया। कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी के चौड़ी हो जाने करण इस बार इस मार्ग से जाने वाले कांवड़ियों की संख्या काफी बढ़ सकती है। भोपा नहर पुल व निरगाजनी पनचक्की पर लगने वाले कांवड़ सेवा शिविरों का शुक्रवार को हवन यज्ञ के साथ शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed