{"_id":"59a0745b4f1c1b4a268b4ab8","slug":"31503687771-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से युवक की मौत
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।शहर कोतवाली के गांव शेरपुर निवासी रमजान अली पुत्र मुसलीम करंट की चपेट में आकर झुलस गया था, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती वद्घ की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि राहगीरों ने कुछ दिन पहले सड़क पर पड़े एक अज्ञात 60 वर्षीय वृद्घ को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
जहर खाने से युवती की मौत
मुजफ्फरनगर। संदिग्ध हालात में जहर से एक युवती की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शाहपुर निवासी नरेंद्र सैनी की 22 साल की बेटी को जहरीला पदार्थ खाने के बाद नई मंडी क्षेत्र के एक हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
गौरव के हत्यारोपियों का रिमांड मंजूर
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने पीनना के गौरव हत्याकांड के दो आरोपियों राहुल और मंजीत का 12 घंटे का कस्टडी रिमांड मंजूर कर लिया है। शनिवार को पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करेगी।
विज्ञापन
गत 16 अगस्त को बुढ़ाना मोड पर अपने ऑफिस में बैठे पीनना निवासी ठेकेदार गौरव मलिक की कार सवार हमलावरों ने गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी। उसके पिता की ओर से नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। दो हत्यारोपी राहुल और मंजीत कोर्ट में सरेंडर कर जेल चले गए थे। उधर, मुजफ्फरनगर में युवती के अपहरण के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेेजा है। खालापार के मनशाद ने कई लोगों के खिलाफ बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। शहर कोतवाली पुलिस ने एक नामजद आरोपी बाबू उर्फ दिलशाद निवासी खुशहालनगर मेरठ को मीनाक्षी चौक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।