{"_id":"63ece619737e01191b0fec00","slug":"25-buses-arranged-for-the-convenience-of-board-examinees-four-trips-increased-muzaffarnagar-news-c-14-1-119646-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: बोर्ड परीक्षार्थियों की सुविधा को लगाई 25 बसें, बढ़ाएं चार-चार फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: बोर्ड परीक्षार्थियों की सुविधा को लगाई 25 बसें, बढ़ाएं चार-चार फेरे
विज्ञापन
सभी बसों का आवागमन सुबह साढ़े पांच बजे से शुरू हो जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बोर्ड परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने रोडवेज बसों की व्यवस्था की हैं। जिले के विभिन्न मार्गों पर संचालित की जाने वाली 25 बसें परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए लगाई गई है। इन सभी बसों का सुबह साढ़े पांच बजे से आवागमन शुरू हो जाएगा।
प्रतिदिन परीक्षा छूटने और शुरू होने के दौरान चलने वाली इन बसों के चार-चार फेरे प्रतिदिन की अपेक्षा बढ़ाए गए हैं। इन बसों की पहचान के लिए बोर्ड परीक्षा स्पेशल सेवा लिखा मिलेगा, ताकि छात्रों को बस की तलाश में भटकना न पड़े। इसके अलावा परिवहन निगम अधिकारियों ने रोडवेज बसों के चालक व परिचालकों को छात्रों के प्रति व्यवहार अच्छा रखने के आदेश दिए है। कहा गया कि यदि किसी छात्र के साथ कोई परेशानी है तो उसकी मदद की जाए। रास्ते में खडे़ छात्र को भी साथ लेकर चलेंगे ताकि वह परीक्षा में समय पर पहुंच सकें।
इन गांवों में विशेष सुविधा
खाईखेड़ी, बसेड़ा, बरला, दूधली, चरथावल, मोरना, सिसौली, जसोई, पीपलहेड़ा, जौला, कुटेसरा, बिरालसी
व्हाट्स एप पर होगी मानिटरिंग
निगम अधिकारियों के आदेश पर मुख्यालय ने एक व्हाटसएप ग्रुप बनाया हैं। इस ग्रुप की मदद से मुख्यालय में बैठे अधिकारी सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ मानिटरिंग करेंगे। ताकि छात्रों के लिए लगाई बस सेवा में आने वाली परेशानियों का पता कर उनका समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में सभी बसों पर बोर्ड परीक्षा स्पेशल सेवा लिखवाया जा रहा हैं। चालक व परिचालकों को छात्रों की मदद के आदेश भी दिए गए है। - प्रवेश बशीर, कार्यवाहक एआरएम, परिवहन निगम, मुजफ्फरनगर।