{"_id":"655e5887023bae545d0a99d6","slug":"228-teams-and-40-supervisors-will-search-tb-patients-in-the-district-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-11807-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जिले में 228 टीम और 40 पर्यवेक्षक खोजेंगे टीबी रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जिले में 228 टीम और 40 पर्यवेक्षक खोजेंगे टीबी रोगी
Thu, 23 Nov 2023 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में टीबी को लेकर सघन क्षय रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा। 13 दिनों तक 228 टीम और 40 पर्यवेक्षकों की टीम घर-घर जाकर टीबी रोगियों को खोजेगी। यह अभियान 23 नवंबर से पांच दिसंबर तक चलेगा।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि जनपद को टीबी मुक्त बनाने के लिए सघन क्षय रोगी खोज अभियान चलाया जा रहा है। इसमें जनपद की कुल जनसंख्या का 20 प्रतिशत यानी छह लाख चालीस हजार लोगों पर काम किया जाएगा। इसके लिए आशा, आंगनबाड़ी और स्वयंसेवक की एक टीम बनाई गई है। ऐसी ही कुल 228 टीम के साथ-साथ 40 पर्यवेक्षकों की टीम तैयार की गई है। यह टीम जनपद में ब्लॉक स्तर पर घर-घर जाकर लोगों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेंगे।
इस दौरान अगर किसी में टीबी के लक्षण पाए जाते हैं तो उनके बलगम का नमूना लिया जाएगा, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच में टीबी आने पर मरीज का उपचार शुरु कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक संख्या में टीबी रोगी मिले, ताकि उनका उपचार कराया जा सके। इसके अलावा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने का लक्ष्य है।