फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दंगे में मरने वाले लोगों की पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ

दंगे में मरने वाले लोगों की पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ

Sat, 08 Sep 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
दंगे में मरने वाले लोगों की पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ
मोरना। पांच वर्ष पूर्व सात सितंबर को जौली गंगनहर पर दंगे के दौरान मारे गए लोगों की पुण्यतिथि पर हवन किया गया। क्षेत्र के लोगों ने मृतकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

भोकरहेड़ी में नेहरू चौक स्थित जोगेंद्र वर्मा के आवास पर चौधरी सोहनवीर सिंह सहरावत की पांचवीं पुण्यतिथि पर हुए यज्ञ में योगेंद्र चौधरी, योगेश कुमार, देवेंद्र सिंह ने पूर्ण आहुति दी। बिजेंद्र लंबरदार, राजवीर अमीन, डॉ राजेंद्र सहरावत, यशपाल सिंह, ब्रजवीर सिंह, मदनपाल, सतेंद्र, जयवीर सिंह, रतन सिंह, हरेंद्र, विजेंद्र, आशीष, शुभम, कविराज आदि ने श्रद्धांजलि दी। वहीं, बसेड़ा गांव में ब्रजपाल राणा की पुण्यतिथि पर अंती गांव के आर्य वैदपाठी आचार्य देवपाल सिंह ने पूर्ण आहुति दिलाई। जिसमें पुत्र पांजल, पुत्रवधु शिल्पी, बेटी प्रतिका, सीमा, भावना, शिखा व पत्नी जगवती ने पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

मौके पर जगपाल सिंह, जयपाल सिंह, भंवर सिंह, रामपाल सिंह, प्रधान पदम सिंह, जोरावर, अशोक, वेदपाल चौधरी, मनोज, राजकुमार राठी, नीरज जैन आदि लोगों ने भाग लिया। गांव रहमतपुर में हुई शोक सभा में अजयवीर को श्रद्धांजलि दी गई। अमित राठी, मास्टर धर्मवीर सिंह, मनोज, सत्यपाल, सुशील, रामा, सुरजीत, अरविंद, देवेंद्र, विजय कुमार आदि श्रद्धांजलि दी। खेड़ी फिरोजाबाद गांव के मोहम्मद नजर, मोहम्मद लताफत, तेवड़ा गांव के सलमान आदि के घरों में ग्रामीणों जाकर दुख की घड़ी को याद कर परिजनों को सांत्वना दी। वहीं मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed