{"_id":"5b216f0b4f1c1bfd6e8b794d","slug":"21528917771-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमशानघाट की नींव उखाड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश फैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमशानघाट की नींव उखाड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश फैला
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्मशान घाट की नींव उखाड़ी, रोष
खतौली। श्मशान घाट की दीवार की नींव को मंगलवार की रात को असामाजिक तत्वों ने उखाड़ कर ईंटों को बराबर के नाले में फेंक डाली, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस के समक्ष ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
गांव शेखपुरा में ग्राम पंचायत की ओर से श्मशान घाट की दीवार निर्माण के लिए कार्य कराया जा रहा है। दीवार के निर्माण के लिए नींव तैयार कराई गई थी। मंगलवार की रात में असामाजिक तत्वों ने नींव की उखाड़ करके उसकी ईंटों को बराबर के नाले में फेंक डाली। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने नींव उखड़ी हुई देखी तो इसकी जानकारी प्रधान के पति लाला धर्म को दी। प्रधान के पति मौके पर पहुंची। नींव उखाड़ने की खबर लगने पर गांव के काफी लोग मौके पर एकत्र हो गए। नींव उखाड़ने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष आक्रोश जताते हुए कहा कि पिछले वर्ष भी इसी श्मशान घाट पर लगा तत्कालीन केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान का शिलापट्ट को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया था। प्रधान के पति ने कहा कि असामाजिक तत्वों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव में पंचायत की जाएगी। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर असामाजिक तत्वों को पकड़वाने की मांग को लेकर ग्रामीण मुख्यालय पर एसएसपी से मिलेंगे। उधर, पुलिस ने जांच कर असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया।