{"_id":"59c410d44f1c1b8e688b5be3","slug":"21506021588-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशवाह चौबीसी की पंचायत में एकता पर बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशवाह चौबीसी की पंचायत में एकता पर बल
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशवाह चौबीसी की पंचायत में एकता पर बल
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
बिराल गांव में आयोजित कुशवाह चौबीसी की पंचायत में बिरादरी की एकता पर बल दिया गया। इस मौके पर कुशवाह चौबीसी के मनोनीत अध्यक्ष का पगडी पहनाकर स्वागत किया गया।
ठाकुर कुशवाह चौबीसी खाप की पंचायत का बिराल गांव के शिव मंदिर में हुई। बृहस्पतिवार को आयोजित इस पंचायत में सबसे पहले बिराल निवासी कुशवाह चौबीसी खाप के अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी बिरादरी में कुरीतियां बढ़ती जा रही हैं। बिरादरी के लोगों को कुरीतियों पर लगाम लगाना होगा। बिरादरी के युवक व युवतियों की शिक्षा पर बल दिया। खाप के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर घासीराम ने भी बिरादरी की एकता पर बल दिया। उन्होंने अपने कार्यकाल में करवाए गए कार्यों का भी उल्लेख किया। इस मौके पर ठाकुर परब सिंह, कान सिंह, हरपाल सिंह, राकेश, यशपाल, विनोद, तेज सिंह, विरेंद्र सिंह, ठाकुर रामनाथ सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। पंचायत की अध्यक्षता परब सिंह और संचालन चंद्रपाल ने किया।