फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसान धनप्रकाश त्यागी के बैंक ऋण की होगी जांच

किसान धनप्रकाश त्यागी के बैंक ऋण की होगी जांच

Wed, 19 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
किसान धनप्रकाश त्यागी के बैंक ऋण की होगी जांच
धनप्रकाश त्यागी के बैंक ऋण की होगी जांच
विज्ञापन

खतौली। तहसीलदार अमित कुमार ने कहा कि आत्महत्या का प्रयास करने वाले किसान धनप्रकाश त्यागी के नाम पर बैंककर्मियों की मिलीभगत कर उसके नाम ऋण जारी कर दिया गया। इस मामले में गहनता से जांच पड़ताल होगी। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
मंसूरपुर क्षेत्र के गांव सोंहजनी तगान निवासी कर्ज में डूबे वृद्ध किसान धनप्रकाश त्यागी ने विगत दिनों आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इस मामले को लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता हाईवे पर धरना देकर बैठ गए थे। मंगलवार को तहसील सभागार में भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, इलाहबाद बैंक के शाखा प्रबंधक अमरीश कुमार, एसबीआई मंसूरपुर बैंक के शाखा प्रबंधक अनिल मुखेजा तथा तहसीलदार अमित कुमार के बीच वार्ता हुई।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि इलाहाबाद बैंक ने किसान धनप्रकाश के नाम 2012 में ट्रैक्टर पर 4.90 लाख तथा 2013 में केसीसी पर तीप लाख का ऋण जारी किया। जबकि एसबीआई मंसूरपुर ने फरवरी 2013 में केसीसी पर 4.37 लाख का ऋण जारी किया। जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया पाया गया कि बैंक की फाइल में डीड गायब मिली है। बैंक कर्मचारियों ने मिलीभगत कर किसान के नाम पर ऋण जारी कराया है। इस मामले में बैंकों के रीजनल मैनेजर तथा एलडीएम को पत्र भेजा जाएगा। इसकी गहनता से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed