{"_id":"5ad792944f1c1b85028b549a","slug":"201524077204-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ऑटो चालक बोले पुलिस का सहयोग करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी ऑटो चालक बोले पुलिस का सहयोग करेंगे
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी ऑटो चालक करेंगे पुलिस का सहयोग
मुजफ्फरनगर। मिनी ऑटो चालक वेलफेयर एसोसिएशन ने महावीर चौक पर ऑटो का संचालन नियमानुसार किए जाने के लिए एसोसिएशन के एक पदाधिकारी की पुलिस के साथ सहयोग करने की अनुमति प्रशासन से मांगी है। डीएम को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष करेंद्र मलिक और महामंत्री सलेकचंद के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे ऑटो चालकों ने डीएम के नाम एक पत्र दिया। कहा गया कि यूनियन शामली स्टैंड से भोपा स्टैंड तक ऑटो का संचालन कराती है। जानसठ पुल महावीर चौक पर यातायात पुलिस ने सवारी चढ़ाने और उतारने के लिए एक जगह निश्चित की हुई है। इसमें महावीर चौक पर तैनात पुलिस भी सहयोग करती है, लेकिन अत्यधिक भीड़ होने के कारण यहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसलिए एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया है कि इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एक पदाधिकारी महावीर चौक पर मौजूद रहेगा, जो पुलिस के साथ मिलकर व्यवस्था बनाने का काम करेगा। इसके लिए जिला प्रशासन से एसोसिएशन ने अनुमति मांगी है। प्रार्थना पत्र देने वालों में करेन्द्र मलिक, सलेकचंद के अलावा चिराग चौधरी, शाहिद, रोशन, उस्मान, राजकुमार, इरशाद, संजय, बबलू पाल आदि मौजूद रहे।