{"_id":"5ac282f24f1c1bd2618b52ef","slug":"201522696946-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित लोग शराब ठेके में तोड़फोड़ करने को दौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित लोग शराब ठेके में तोड़फोड़ करने को दौड़े
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेल्समैन ठेका बंद करके भाग निकले
अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। दलित समाज के लोगों ने मुजफ्फरनगर जाते हुए जीटी रोड पर स्थित शराब के ठेके में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। लोगों के हाथों में लाठी व डंडे देखकर सेल्समैन ठेका बंद करके भाग निकले।
एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में क्षेत्र के गांवों से दलित समाज के लोग ट्रैक्टर ट्रालियों में बैठकर सोमवार सुबह 10 बजे से मुजफ्फरनगर में होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए निकलने शुरु हो गए थे। दलितों ने जानसठ तिराहे पर कुछ देर ट्रैक्टर ट्रालियों को खड़ी करके प्रदर्शन भी किया। इसके बाद इन दलितों ने जीटी रोड पर अस्पताल से आगे खुले शराब के ठेके में तोड़फोड़ करने के इरादे से लाठी व डंडे लेकर दौड़े। लोगों की भीड़ को आते देखकर सेल्समैन ठेका बंद करके जान बचाकर भाग निकले।
बंद का असर नहीं दिखा
जानसठ, मीरापुर व भोपा में एस-सी-एसटी एक्ट में बदलाव करने के विरोध में भारत बंद का असर दिखाई नहीं दिया। मुजफ्फरनगर में हिंसक घटना होने के बाद पुलिस ने गश्त करना शुरू कर दिया था। हिंसा को लेकर लोगों में दहशत भी थी। इसके बावजूद क्षेत्र में शांति रही।