फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकियू ने डीएम के समक्ष रखी समस्याएं

भाकियू ने डीएम के समक्ष रखी समस्याएं

Sun, 24 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने डीएम के  समक्ष रखी समस्याएं
भूमि अधिग्रहण का मुद्दा उठाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जीएस प्रियदर्शी ने भाकियू नेताओं की समस्याएं सुनीं। भाकियू ने भूमि अधिग्रहण सहित कई मामलों को उठाया। डीएम ने सभी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया।

भाकियू ने 32 गांवों के बकाया मुआवजे का मामला उठाया। डीएम ने इस मामले में एक माह पूर्ण कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। हाईवे पर जिन स्थानों पर फ्लाईओवर, अंडरपास, सर्विस रोड नहीं है। वहां पर इन्हें बनवाए जाने की मांग रखी। मंसूरपुर में पेडर रोड का मामला उठाया। अथारिटी ने दो माह में निर्माण शुरू कराने की बात कही। सिसौना और छपार में किनारे के मकान तोड़े जाने के बाद भी मुआवजा नहीं देने का मामला उठा। ये लोग चार साल से परेशान हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर को चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में मुआवजा नहीं मिला, तो जिले में उनका काम रोक दिया जाएगा। पुरकाजी बाईपास पर हाईवे और गांवों के संपर्क बनवाने का सर्वे जल्द होगा। बैठक में एडीएम वित्त सुनील सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर रेलवे, हाईवे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। किसानों की ओर से गजेंद्र चौधरी, सुनील प्रधान, बिट्टू, जितेंद्र, पूरन, पंकज, राजकुमार, मुस्तफा, महबूब, विशाल आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed