{"_id":"59badd8a4f1c1b20688b4a23","slug":"201505418634-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा रैली में जाएंगे 30 हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा रैली में जाएंगे 30 हजार लोग
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा रैली में जाएंगे कार्यकर्ता
मुजफ्फरनगर। बसपा की 18 सितंबर को मेरठ में होने वाली रैली में जिले से 30 हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को पांच हजार कार्यकर्ता मेरठ ले जाने का लक्ष्य दिया गया है। इस संबंध में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर रैली की तैयारी को लेकर बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी न तो अपराध ही रोक पाई है और न ही भ्रष्टाचार पर कोई अंकुश है। आम जनता कुछ ही दिनों में बीजेपी से तंग आ चुकी है। अध्यक्ष रामनिवास पाल और संचालन राजकुमार ने किया। बैठक में कार्यकर्ताओं को विधानसभा क्षेत्र और गांव के हिसाब से जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर जोनल इंचार्ज प्रेमचंद गौतम, जोन इंचार्ज ऋषिपाल गौतम, चांद सिंह कश्यप, विकास कुमार, रविंद्र गौतम, कमल गौतम, जियाउर्रहमान, राहुल ठाकुर, श्यामलाल प्रजापति, नफीस कुरैशी, प्रेमपाल पाल, ब्रिजेश, सचिन प्रजापति, सुरेश पाल आदि रहे।