फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विद्यालय का चपरासी बोला, नया स्टाफ आने पर ताला खुलेगा

विद्यालय का चपरासी बोला, नया स्टाफ आने पर ताला खुलेगा

Tue, 25 Jul 2017 01:06 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय का चपरासी बोला, नया स्टाफ आने पर ताला खुलेगा
नया स्टाफ आने पर ताला खुलेगा
विज्ञापन

खतौली। गांव तिगाई के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में चौथे दिन भी ताला लटका रहा। एक अभिभावक विद्यालय से अपनी बालिकाओं की टीसी कटवाने के लिए पहुंचा। अभिभावक को मिले चपरासी ने बताया कि नए स्टाफ के आने पर ही विद्यालय का ताला खुलेगा। उधर, अभी तक बालिकाओं को वापस बुलाने को शिक्षा विभाग का को भी अधिकारी नाराज अभिभावकों को मनाने के लिए उनके घर तक नहीं पहुंचा।
विद्यालय के स्टाफ की संविदा समाप्त करने, स्टाफ को पुलिस बल के द्वारा बाहर निकालने को लेकर शुक्रवार को नाराज अभिभावक बालिकाओं को सामान समेत विद्यालय से घर लेकर चले गए थे। उसी दिन से विद्यालय पर ताला लटका हुआ है। रविवार को मेन गेट पर भी ताला लगा दिया गया था। सोमवार को भी विद्यालय में बालिकाएं नहीं लौटीं। इसलिए विद्यालय पर ताला लटका रहा। विद्यालय में नया स्टाफ भी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

गांव लिसौड़ा निवासी अभिभावक सुरेंद्र अपनी बालिकाओं की टीसी कटवाने के लिए सोमवार को विद्यालय गया था। विद्यालय के मेन गेट पर ताला लटका होने पर वह वापस चल दिया। सुरेंद्र ने बताया कि रास्ते में उसको विद्यालय का चपरासी मिला था। चपरासी ने बताया कि नए स्टाफ के नहीं आने से विद्यालय के मेन गेट पर भी ताला लगा दिया गया है। नए स्टाफ के आने पर ही विद्यालय का गेट खुल सकेगा। उधर, शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों ने सोमवार को भी मीडिया के लोगों के फोन रिसीव नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिकाओं को वापस लाने की कोशिश नहीं
अभिभावकों के साथ विद्यालय छोड़कर घर गईं बालिकाओं को वापस बुलाने के लिए प्रशासन ने चार दिन बाद भी कोई कदम नहीं उठाया है। शिक्षा विभाग का एक भी अधिकारी बालिकाओं के अभिभावकों से वार्ता करने उनके घर नहीं पहुंचा। अभिभावक सुरेंद्र, विनोद, नरेश आदि का कहना है कि कोई भी विभागीय अधिकारी उनके घर पर नहीं पहुंचा है। इन अभिभावकों का कहना है लगता है कि अब उनको अपनी बालिकाओं की टीसी कटवा कर किसी दूसरे स्कूल में दाखिला कराने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed