फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   देहात में भी परंपरागतढंग से मनी बकरीद

देहात में भी परंपरागतढंग से मनी बकरीद

Thu, 23 Aug 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
देहात में भी परंपरागतढंग से मनी बकरीद
ईद उल अजहा पर ईदगाह में मुस्लिमों ने नमाज अदा की
विज्ञापन

मीरापुर। ईद-उल-अजहा पर क्षेत्र में ईदगाहों व मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की और देश में अमन व भाईचारे के लिए दुआ की।
कस्बे के मुख्य ईदगाह पर मौलाना अरशद ने नमाज अदा कराई। ईदगाह में व्यवस्था के लिए शहर काजी जियाउल इस्लाम, पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी आदि सक्रिय रहे। ईओ अनूप राय ने ईदगाह रोड पर जमा पानी पंपिंग सेट से निकलवाकर लोगों को राहत पहुंचाई। ईदगाह परिसर में मेला भी लगा, जिसमें बच्चो ने अपने पसंद के सामान खरीदे। शांति व्यवस्था के मद्देनजर एडीएम (वित्त) शियाराम मौर्य, एसपी क्राइम रामभुवन चौरसिया, एसडीएम जानसठ विजय कुमार, सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप, नायब तहसीलदार इंद्रदेव शर्मा, थानाध्यक्ष मनोज चौधरी सक्रिय रहे। नमाज के बाद लोगों ने कब्रिस्तान पहुंचकर अपने बड़ों को याद किया और घरों में कुरबानी दी।
शाहपुर। कस्बे व देहात में ईद-उल-अजहा का त्योहार उल्लास के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया। ईदगाह में प्रात: आठ बजे मौलाना अब्दुल अजीज ने नमाज अदा करवाई। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी तथा बाद में त्योहार को परंपरागत रूप से मनाते हुए कुर्बानियां की। ईद-उल-अजहा का त्योहार क्षेत्र के गांव तावली, हरसौली , बसीकलां, पलड़ी, पलड़ा , सोरम , कसेरवा आदि गांवों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

भोपा। कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा पर नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। सीकरी, बेलड़ा, रहकड़ा, बेहडा थ्रू ,नंगला बुजुर्ग, जौली, रुड़कली, युसुफपुर आदि गांव में ईद त्योहार शांति सौहार्द के साथ मनाया गया। सीओ भोपा राममोहन शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक बीपी सिंह सहित समस्त पुलिस स्टॉफ मुस्तैदी के साथ तैनात नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपार। ईदगाह परिसर में सभी मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा की उसके बाद कुर्बानी हुई। क्षेत्र के सभी गांवों छपार ,बसेड़ा ,बरला खुड्डा, तेजलहेड़ा खामपुर आदि में ईद उल अजहा का त्योहार शांति एवं सौहार्द के साथ मनाया गया। छपार में मौलवी हुसैन अहमद, बसेड़ा में मौलाना इकराम व बरला में मौलाना यामीन ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed