फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बैंक कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप

बैंक कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप

Thu, 19 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप
बैंक कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप
विज्ञापन

जानसठ। तहसील क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा निवासी किसान अली नवाज पुत्र मोहब्बत अली ने एसडीएम गजल भारद्वाज से शिकायत करते हुए बताया कि जनवरी माह में उसने बैंक से 1.30 लाख रुपया का केसीसी बनवाया था। केसीसी का नवीनीकरण कराने के लिए बैंक में अधिक रुपया जमा करवा दिए थे। बैंक कर्मचारियों द्वारा लगभग नौ हजार अधिक जमा कराने का पता घर जाकर चलने पर दो दिन बाद बैंक कर्मचारियों से मिला और अधिक जमा पैसे वापसी कराने की मांग की गई। किसान करीब दो माह चक्कर काटने के बाद कर्मचारियों ने साढ़े पांच हजार रुपया तो वापस कर दिया। जबकि बाकी पैसा दो चार दिन में आकर ले जाने को कहा। आरोप है कि एक माह बीत जाने के बाद भी बैंक कर्मचारियों ने बाकी पैसा वापस नहीं किया। आरोप है कि कर्मचारियों ने पैसा मांगने पर अभद्र व्यवहार करते हुए बैंक से निकाल दिया। एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। शाखा प्रबंधक योगेश गुप्ता ने बताया कि किसान का आरोप गलत है। केसीसी में ब्याज में छूट का पैसा नवीकरण होने के दो तीन दिन बाद किसान के खाते में 5534 रुपए वापस कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed