{"_id":"5ad4f7154f1c1b350a8b4d8f","slug":"191523906325-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआईटी के दलित छात्रों ने डीएम के सामने रखी पीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआईटी के दलित छात्रों ने डीएम के सामने रखी पीड़ा
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआईटी के दलित छात्रों ने डीएम को सुनाई पीड़ा
मुजफ्फरनगर। जिले के रामराज क्षेत्र के बीआईटी कॉलेज के एमबीए के 20 दलित छात्र-छात्राओं ने प्रबंधतंत्र पर परीक्षा में नहीं बैठाने का आरोप लगाया है। सभी छात्र बिजनौर जनपद के हैं।
बीआईटी के छात्र-छात्रा सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम ऑफिस पर पहुंचे। इन लोगों ने प्रबंधतंत्र पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इन छात्रों का कहना था कि उनका एडमिशन यह कहकर किया गया था कि उनसे कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। सरकार से मिलने वाले प्रतिपूर्ति शुल्क से ही उनकी पढ़ाई होगी। एमबीए प्रथम वर्ष में पैसा नहीं आया। द्वितीय वर्ष का पैसा कॉलेज को मिल चुका है। अन्य कॉलेज तो दूसरे साल के पैसे के आधार पर ही परीक्षा दिला रहे हैं। आरोप लगाया कि बीआईटी कॉलेज में कहा जा रहा है कि अपने घरों से पैसा लाओ नहीं तो एक्जाम में नहीं बैठने दिया जाएगा। डीएम को यह भी बताया कि बीबीए और एमबीए में कॉलेज में मात्र तीन शिक्षक हैं, जबकि 18 होने चाहिए। डीएम ने छात्रों को आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में विकास कुमार, ज्योति, अंकुल कुमार, विजय, गुडिया रानी, हरवेंद्र सिंह, देवराज, राधिका, शीतल, संजय आदि रहे।