{"_id":"5ad3a1a94f1c1b85028b4cc1","slug":"191523818921-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी वैमनस्यता को भुलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी वैमनस्यता को भुलाएं
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खतौली। हिंदू जागरण मंच के अभ्यास वर्ग सभा में आपसी वैमनस्यता को भुलाकर विघटनकारी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान किया गया।
पंजाबी कालोनी में आयोजित हिंदू जागरण मंच के अभ्यास वर्ग सभा में जिले का कार्य विस्तार तथा 18 थानों के थाना संयोजक तथा जिला कार्यकारिणी व जिला कोर ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान अध्यक्षता करते हुए प्रांत उपाध्यक्ष योगी जयनाथी ने कहा कि हिंदू भाई आपसी वैमनस्यता को भुलाकर विघटनकारी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब दें। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मोनू सावरकर ने कहा कि हिंदू कभी निराशावादी नहीं हो सकता, जो लोग हिंदू को हिंदू से लड़ाकर समाज में जातिवाद का जहर घोल रहे हैं। वह गंदी मानसिकता वाले लोग हैं। हिंदू जागरण मंच ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार करता है। अर्जुन सिंह, विपिन, अश्वनी कुमार, रविंद्र कुमार, मनीष, सचिन, आशू मलिक, गोल्डी कुमार, सौरण कुमार आदि मौजूद रहे।