{"_id":"5abd25834f1c1bd9618b461a","slug":"191522345347-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में होगा डांस देगा चांस कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में होगा डांस देगा चांस कार्यक्रम
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
नेचुरल वर्ल्ड फिल्मस के द्वारा शहर में डांस देगा चांस कार्यक्रम का आयोजित होगा। ऑडिशन का प्रारंभ एक मई से होगा, इससे पहले शो में भाग लेने वालों के चयन की प्रक्रिया होगी।
महावीर चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता में नेचुरल वर्ल्ड फिल्मस के डायरेक्टर ललित भारद्वाज ने बताया कि नृत्य के क्षेत्र में छुपी प्रतिभाओं को मौका देने का काम वे कर रहे है। छह साल से तीस साल की आयु का कोई भी इसमें भाग ले सकेगा। शो में 12 लोगों का चयन होगा, जिनकी वीडियो बनाकर जिला स्तर पर अलग से रिलीज की जायेगी। प्रत्येक जिले में वह इस तरह के आयोजन करेंगे। एक मई से होने वाले ऑडिशन में एकल, ग्रुप और कपल्स नृत्य होंगे। कंपनी फिल्म और एड बनाने का काम करती है। जज मंगेश मानडल, चिराग राजगोर और प्रवेश राणा होंगे। पत्रकार वार्ता में संजीव मलिक, सोमवीर सिंह, उत्तम ठाकुर, अनिरुद्ध शर्मा, प्रदीप, संगीता सागर आदि मौजूद रहे।