फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शहर के हर वार्ड में विकास होगा: अंजू

शहर के हर वार्ड में विकास होगा: अंजू

Sat, 02 Dec 2017 02:02 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
शहर के हर वार्ड में विकास होगा: अंजू
शहर के हर वार्ड में विकास होगा: अंजू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने कहा कि शहर के हर वार्ड में बराबर का विकास कार्य कराया जाएगा। जो वार्ड विकास में पीछे हैं, उनमें प्रमुखता से विकास पर ध्यान दिया जाएगा। जनता ने विकास कार्यों को देखकर ही वोट दिया है, वह विकास कार्यों को ही प्रमुखता देगी। स्वच्छता और टूटी सड़कों के निर्माण पर जोर दिया जाएगा।
चेयरमैन चुने जाने के बाद अंजू अग्रवाल ने शहर की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने उनके भतीजे पंकज अग्रवाल के काम के आधार पर उन्हें वोट दिया है। शहर में विकास कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा। जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें वोट दिया है, उस विश्वास को टूटने नहीं दिया जाएगा। शहर के जो वार्ड विकास में पीछे रह गए हैं, उन वार्डों में प्रमुखता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे। शहर में स्वच्छता और टूटी सड़कों के निर्माण पर जोर दिया जाएगा। शहर की सफाई पर मुख्य ध्यान रहेगा।
विज्ञापन


एक सप्ताह में होगा जाम का निदान
मुजफ्फरनगर। निवर्तमान चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि जनता ने उनके कार्य पर भरोसा कर उनकी चाची को जिताया है। जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए वह काम करेंगे। अग्रवाल ने कहा कि शहर में जाम की समस्या एक सप्ताह में समाप्त हो जाएगी। बशर्ते प्रशासन उनका सहयोग करे। हमारे पास ऐसा प्लान है कि आम जनता को जाम से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed