{"_id":"59c16d5d4f1c1b24688b570a","slug":"191505848669-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा
मीरापुर (मुजफ्फरनगर) । गाजियाबाद से नजीबाबाद जा रहा गैस सिलेंडर से भरा ट्रक मीरापुर बाईपास मोंटी तिराहे के निकट डिवाइडर से टकराकर खेत में पलट गया।
ट्रक चालक राजकुमार ने बताया कि वह गाजियाबाद से नजीबाबाद के लिए 300 गैस सिलेंडर लेकर चला था। एक वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक मीरापुर में बाईपास के निकट डिवाइडर से टकराकर पास के खेत में पलट गया। इस दुर्घटना में चालक व परिचालक सुनील कुमार सुरक्षित बच गए। दोपहर बाद ट्रक मालिक ने क्रेन मंगाकर ट्रक सीधा कराकर सिलेंडर दूसरे ट्रक में भरवा कर नजीबाबाद भेजे।
मोहर्रम पर शांति बनाए रखने की मांग
मीरापुर (मुजफ्फरनगर) । मोहर्रम के मद्देनजर थाना परिसर में बैठक हुई। सर्वसम्मति से सभी कार्यक्रमों को पूर्व की भांति शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए वार्ता की गई। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने मीरापुर तथा कैथोड़ा के शिया समाज के जिम्मेदार लोगों से चर्चा कर व्यवस्था संबंधी जानकारी ली। बैठक में शमशुल हसन जैदी, मंतजिर जैदी, नजीर हैदर जैदी, अली जामिन, मंजर हसनैन, हसन अब्बास, शमीम हैदर, जिल्ले हैदर, मौहम्मद मुजफ्फर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मीरापुर के युवक की पश्चिम बंगाल में मौत
मीरापुर (मुजफ्फरनगर) । मीरापुर क्षेत्र का युवक अंकुर कुमार पश्चिम बंगाल के आसनसोल शहर में मृत पाया गया। पश्चिम बंगाल पुलिस से प्राप्त जानकारी के आधार पर मीरापुर पुलिस ने बताया कि अंकुर अपने कुछ साथियों के साथ कपड़ा व्यापार के सिलसिले में आसनसोल गया था। पुलिस ने इस संबंध में उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
पिता पर हमला किया
मीरापुर (मुजफ्फरनगर) । गांव भुम्मा निवासी हरपाल सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मामूली कहासुनी के बाद उसके बेटे सुनील ने उसे लात घूसों से मारा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, कैथोड़ा निवासी शहरीन पत्नी आफताब ने अपने सास ससुर पर मारपीट कर घर से निकलने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।