{"_id":"5999e6034f1c1b8e388b4746","slug":"191503258115-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसियों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसियों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसियों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
खतौली (मुजफ्फरनगर)। उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद तिलकनगर कॉलोनी के लोगों ने कोच में फंसे यात्रियों को सबसे पहले बाहर निकालना शुरू किया। कॉलोनी के लोगों ने उनका बैग अपने घरों में सुरक्षित रख लिया था।
शनिवार शाम को कलिंग उत्कल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी। भीड़ के कारण राहत कार्य में बाधा हो रही थी। ऐसे में कॉलोनी के लोग कोच के चारों ओर खडे़ हो गए तथा किसी को भी कोच के अंदर नहीं जाने दिया। कुछ लोगों ने कोच में फंसे यात्रियों का सामान उठाकर सुरक्षित कर जगत सिंह अहलावत, राजीव अहलावत के मकान में रख दिया था। रविवार सुबह दोनों लोगों ने जीआरपी थानाध्यक्ष किशन अवतार को इसकी सूचना दी। जिस पर थानाध्यक्ष उनके घरों पर पहुंचे तथा सभी सामान की वीडियोग्राफी की गई।
बैग तथा सामान की जांच करने पर जगत सिंह अलावत के यहां पर रखे एक बैग में राम खिलाड़ी गुर्जर निवासी परदौनपुर थाना एकट तहसील सपोहरा जिला करौली राजस्थान का आधार कार्ड मिला और कुछ फोटो मिले। इसी बैग में 1,2500 रुपये की नगदी भी मिली। दूसरे बैग की जांच करने पर गुड्डी निवासी परदौनपुर जिला करौली राजस्थान का आधार कार्ड मिला। इस बैग में जीआरपी को छह हजार रुपये की नगदी मिली। वीडियोग्राफी कराए जाने के बाद थानाध्यक्ष ने तमाम सामान को अपने कब्जे में लिया। इसको देखकर लोग दोनों परिवारों और सामान निकाल कर सुरक्षित करने वालों की ईमानदारी की मुक्तकंठ से सराहना कर रहे हैं।