{"_id":"5c3f79d5bdec2273703ff9ab","slug":"181547663829-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता जागरूकता फोरम का शुभारम्भ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता जागरूकता फोरम का शुभारम्भ
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता फोरम का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि मतदाता जागरूकता फोरम सूची में पंजीकरण एवं मतदान की वास्तविक गतिविधियों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी मूलभूत प्रक्रियाओं, विचारों एवं जागरूक चर्चाओं को साझा करने का एक अनौपचारिक मंच है।
जिला पंचायत के चौधरी चरणसिंह सभागार में मतदाता जागरूकता फोरम की बैठक में डीएम ने कहा कि प्रत्येक संगठन अथवा कार्यालय का प्रमुख वीएएफ की अध्यक्षता करेगा। अध्यक्ष एक किसी भी वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त करेगा। इससे उस अधिकारी को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें निर्वाचन कार्यो का पूर्व अनुभव हो। डीएम ने कहा कि नोडल अधिकारी वीएएफ के संयोजक के रूप में कार्य करेगा और मुख्य निर्वाचन अधिकारी अथवा जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ वीएएफ के संसाधनों के लिए समन्वय स्थापित करेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि हर चुनाव के लिए कर्मचारी खुद से मत पत्र तैयार करने के लिए एकजुट हो सकते हैं। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों को ईवीएम व वीवीपैट का भी प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में एडीएम वित्त आलोक कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।