फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भोलों का आगमन शुरु, प्रशासन की तैयारियां अधूरी

भोलों का आगमन शुरु, प्रशासन की तैयारियां अधूरी

Fri, 27 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
भोलों का आगमन शुरु, प्रशासन की तैयारियां अधूरी
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों का आगमन शुरू हो चुका है। तमाम दावों के बाद भी जिला प्रशासन की तैयारियां अधूरी हैं। चार दिन पहले बनाई गई सड़कें बारिश में उखड़ गई हैं। कांवड़ियों को नंगे पैर अब यहां बजरी और कंकर के ऊपर से गुजरना होगा। बझेडी रेलवे अंडरपास पानी से भरा है और उसका निर्माण भी अधूरा है, यहां से कांवड़ियों को निकालना खतरे से खाली नहीं है। शहर में कांवड़ मार्ग पर कई स्थानों पर कूडे़ के ढेर लगे हैं, सफाई तक की व्यवस्था नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

पहली बार ऐसा हो रहा है कि हरिद्वार से जल लाने वाले कांवड़ियों का आगमन प्रारंभ हो चुका है और प्रशासन की तैयारी पूरी नहीं हो पाई है। शिव चौक पर कंट्रोल रूम अभी तक नहीं बना है। शहर में सरवट से लेकर सूजडू तक सड़क का काम भी पूरा नहीं हो पाया है। कांवड़िए बझेडी रेलवे अंडर पास से होकर गुजरेंगे, यहां निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। बारिश में जिस तरह यहां पानी भर रहा है। सड़क निर्माण का कार्य कांवड यात्रा से कम से कम एक माह पहले पूरा कर लिया जाता रहा है। इस बार आठ दिन पहले सड़क बनाने का काम शुरू हुआ। लगातार बारिश होने से सड़क उखड़ गई है। सड़क पर बजरी और कंकरीट अलग हो गई हैं। नंगे पैर आने वाले कांवड़ियों को इन्हीं के ऊपर से गुजरना होगा। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत में कांवड़ की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में डीएम राजीव शर्मा ने दावा किया कि कांवड़ की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed