{"_id":"5b16dd844f1c1b264d8b4fb4","slug":"181528225156-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कस्बे में विभिन्न संस्थाओं द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में सभी वक्ताओं ने पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने की अपील की।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नगर पंचायत के सभी कर्मचारी नगर पंचायत सदस्य व नगर पंचायत अध्यक्षा सहित एकत्र हुए। इस मौके पर पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम कुमार भूपेंद्र व एसपी देहात अजय सहदेव सहित कस्बे के गणमान्य लोग शामिल हुए। अधिशासी अधिकारी ओम गिरी व वरिष्ठ लिपिक दिनेश त्यागी के नेतृत्व में नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों ने रैली निकाली। कस्बे की परिक्रमा करने के बाद जागरूकता रैली नगर पंचायत कार्यालय परिसर में समाप्त हुई। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नारी स्वाभिमान समिति बुढ़ाना द्वारा तहसील मुख्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। तहसील परिसर में नारी स्वाभिमान समिति की पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया। मौके पर संतोष शर्मा, विभा शर्मा व बबीता सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। वन विभाग के वनक्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में भी पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा कस्बे के डीएवी डिग्री कालेज तथा तहसील परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगवाए गए।