{"_id":"5ad7918b4f1c1b80028b545a","slug":"181524076939-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुख समृद्धि की कामना की
जानसठ। कस्बे के सिद्धपीठ ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में भगवान परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए हवन पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। बुधवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में यज्ञ कर देश में सुख, समृद्धि की कामना तथा भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्मरण किया। परशुराम जयंती के अवसर पर समाजसेवी कृष्णा अवतार शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा व मुकेश शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए ब्राह्मण समाज के युवकों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। परशुराम जयंती के अवसर पर महासभा के जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा ने जानसठ कार्यकारिणी का गठन किया। नवगठित कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से उमाशंकर नगर अध्यक्ष, दीपक शर्मा उपाध्यक्ष, लक्ष्मीकांत शर्मा महासचिव, अमित शर्मा सह सचिव, अनुज शर्मा कोषाध्यक्ष व अंकुश शर्मा को प्रेस प्रवक्ता मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का समापन खीर का प्रसाद वितरण कर किया गया। विनय भारद्वाज, ऋषिपाल शर्मा, कौशलेंद्र, दयाशंकर, दीपक शर्मा, सुनील शर्मा, अरविंद, विकास शर्मा, सचिन शर्मा आदि का सहयोग रहा।