{"_id":"5a132a074f1c1b6d548be446","slug":"181511205383-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में आठ घायल
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र में दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए।
मोंटी तिराहे पर बिहार प्रांत से धान लेकर करनाल जा रहा ट्रक दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बने डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना में चालक मौहम्मद खलील अंसारी और मौहम्मद आजाद घायल हो गए। हाईवे पर हुए हादसे में यातायात प्रभावित रहा। दोपहर को क्रेन मंगाकर ट्रक मालिकों ने क्षतिग्रस्त ट्रक को हाईवे से हटवाया, तब जाकर यातायात सुचारु हो सका। उधर, मीरापुर-कुतुबपुर मार्ग पर ट्रैक्टर और ट्रक की भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक मनी पुत्र अब्दुल रजाक निवासी नया गांव घायल हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लेबर में से पांच अन्य लोगों के भी चोट आई। ट्रक चालक ने घायलों को प्राईवेट डॉक्टर से उपचार दिलाया।
विवाहिता को घर से निकाला
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला तहबलपुरा निवासी विवाहिता को उसके पति, सास व देवर ने दहेज न मिलने के कारण मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। मौहल्ला तहबलपुरा निवासी युवती का निकाह मार्च माह में शाहपुर के गांव गनभोर में हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही उसका पति, सास व देवर आदि एक लाख रुपये और कार की मांग कर उसे परेशान कर रहे थे। तीन दिन पूर्व तीनों आरोपियों उसके साथ मारपीट की और घायल अवस्था में घर से निकाल दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रेहड़े में आग लगाई
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव चुड़ियाला में रविवार रात रंजिशन कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के रेहड़े में आग लगा दी। पीड़ित धर्मसिंह ने दो आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विद्यालय में चोरी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। रामराज थाना के गांव हाशमपुर के स्कूल का ताला तोड़कर चोरों ने स्कूल का सामान और स्कूल में लगा सोलर पैनल चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने एसओ आनंद प्रकाश मिश्रा ने मौके पर जाकर पूछताछ की।
किसानों से ट्रेंच विधि की जानकारी दी
छपार (मुजफ्फरनगर)। ग्राम पेरा ई में रोहाना चीनी मिल की ओर से किसान नरेंद्र सिंह के डेमो प्लांट पर कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मिल के गन्ना प्रबंधक नरेश मलिक ने किसानों को ट्रेंच विधि से गन्ने की बुआई करने की तकनीक की जानकारी दी। कहा कि किसान अपने खेतों की मिट्टी की जांच कराकर खाद का प्रयोग करें, जिससे जमीन के पोषक तत्वों को पूरा किया जा सके। साथ ही गन्ने की अगेती प्रजाति की बुवाई कर पैदावार बढ़ाएं। ऐसा करने पर किसानों को लाभ होगा। कृषक गोष्ठी में हरेंद्र सिंह, हरीश सिंह, जोगिंद्र, सतबीर सिंह, अर्जुन सिंह, बृजवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।