{"_id":"59b1a0334f1c1bef7f8b4cc1","slug":"181504813107-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य प्रधानमंत्री व अजीत उप प्रधानमंत्री बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदित्य प्रधानमंत्री व अजीत उप प्रधानमंत्री बने
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल संसद का गठन किया
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव बुआड़ा कलां के प्राथमिक विद्यालय में बाल संसद का गठन किया गया। कक्षा पांच के आदित्य ने कक्षा 4 के अजीत को 18 मतों से हराकर प्रधानमंत्री पद हासिल किया। अजीत को मछली और आदित्य को आइसक्रीम का चुनाव चिह्न आवंटित हुआ। कुल 58 मत पड़े। जिनमें से आदित्य को 38 और अजीत को 20 मत मिले। अजीत को भी उपप्रधानमंत्री पद दिया गया। दोनों मिलकर शुक्रवार को विद्यालय के विकास में योगदान हेतु मंत्रिमंडल का गठन करेंगे। प्रधानाध्यापक विक्रांत कुमार ने बताया कि इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को चुनाव प्रक्रिया से अवगत कराया गया। सहायक अध्यापिका संगीता सिंह, हेमलता ने मतदान अधिकारी और शिक्षक प्रेरक मिलन देवी ने मतगणना अधिकारी की भूमिका निभाई।