फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   18 villages associated with Badli Kalan power plant

बधाई कलां बिजलीघर से जुड़े 18 गांव

Tue, 11 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
18 villages associated with Badli Kalan power plant
चरथावल। बधाई कलां में बने 220 केवी क्षमता के नए बिजलीघर से चरथावल कस्बे सहित 18 गांवों की लाइन सीधे जुड़ने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। करीब नौ साल से ग्रामीण इसकी मांग कर रहे थे। शामली जनपद के जलालाबाद बिजलीघर से आने वाली जर्जर और लंबी लाइन में आए दिन आने वाले फाल्टों से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

चरथावल ब्लॉक के बधाई कलां में बीते दिसंबर में 220 केवी क्षमता का बिजलीघर करीब 105 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो गया था। चरथावल-बधाई कलां लंबी लाइन का कार्य पूरा नहीं हो पाने से इस बिजलीघर को नहीं जोड़ा रहा था।
विज्ञापन

बसपा शासन काल में शामली जनपद के जलालाबाद बिजलीघर से बनी नई लाइन बहुत जर्जर थी। वर्ष 2012 में चरथावल सहित कई गांवों को आपूर्ति चालू कराई गई थी। इस लाइन से मामूली हवा के झोंके से आपूर्ति पूरी रात ठप रहती थी। क्षेत्र के लोगों में आक्रोश रहता था। यहां के लोग बधाई कलां बिजलीघर से बनने वाली लाइन से जुड़ने की मांग करते आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जलालाबाद बिजलीघर से 22 किमी लंबी जर्जर विद्युत लाइन से कटकर सिर्फ सात किमी लंबी लाइन बधाई बिजलीघर से आपूर्ति शुरू होना कस्बे में बेहतर आपूर्ति की उम्मीद जगी है। नौ साल से की जा रही मांग पूरी होने से लोगों में खुशी है। - सतेंद्र त्यागी, चेयरमैन नगर पंचायत
- लालच के कारण घटिया लाइन से आपूर्ति का खामियाजा चरथावल सहित क्षेत्र के कई गांव के लोग भुगत रहे थे। बधाई कलां से बिजली जुड़ना क्षेत्र के विकास में सराहनीय कदम है। उद्यमी चरथावल में उद्योग लगाने में रुचि लेंगे। - सुधीर सिंघल, पूर्व चेयरमैन
इन गांवों को होगा फायदा
चरथावल बिजलीघर से नई लाइन नहर के रास्ते लुहारी रजबहे से दलीपपुरा, कसियारा कच्चे रास्ते से होकर बधाई कलां बिजलीघर बनी है। इस बिजलीघर से चरथावल टाउन, चरथावल देहात, खुसरोपुर, हकीमपुरा, निरधना, हैबतपुर, सिंगलपुर, दफरपुर, नगला राई, मुथरा, अलावलपुर, दलीपपुरा, किशनपुरा, अमीगढ़, लुहारी खुर्द, सैद नगला, दधेडू खुर्द, दधेडू कलां जुड़ेंगे। खास बात है कि नए बिजलीघर से नई लाइन देहात और टाउन की अलग लाइन बनने से लो वोल्टेज से निजात मिलेगी।

एक महीने चरथावल लाइन में करंट छोड़कर ट्रायल किया जा रहा था। उसके बाद चरथावल बिजलीघर की लाइन में रोजाना ब्रेकडाउन होने से बधाई कलां से संचालित कर दिया गया है। यह लाइन सीधे रास्ते से तैयार की गई है। कभी भी आने वाले फाल्टों को आसानी से ढूंढा सकता है। - धर्मेंद्र सिंह, एसडीओ, विद्युत ट्रांसमिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed