{"_id":"5c95246bbdec2213eb737de4","slug":"171553278059-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण में गैर हाजिर रहने वालों पर कार्रवाई: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण में गैर हाजिर रहने वालों पर कार्रवाई: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। डीएम अजय शंकर पांडेय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए ट्रेनिंग में गैर हाजिर कर्मचारियों पर सीधे कार्रवाई होगी। एसडी पब्लिक स्कूल में 23, 24 और 26 मार्च को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एसडी पब्लिक स्कूल में दो पालियों में प्रशिक्षण होगा। एक कक्ष में 50 से 60 कार्मिकों को एक साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम ने बताया कि यदि कोई भी कार्मिक जिनको उक्त तिथियों में प्रशिक्षण प्राप्त करना है और प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहता है तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। संयुक्त निदेशक अभियोजन से कहा गया है कि वह अपनी टीम के साथ तैयार रहेंगे। अगर किसी को कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है तो संबंधित कार्मिक मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होगा। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कार्मिक की स्क्रीनिंग की जाएगी। कडे़ निर्देश दिए कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित मिलने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1961 की धारा 134 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाते हुए निलंबन और अनुशासनिक कार्यवाही होगी।