{"_id":"5b7db25c42c792466049a703","slug":"171534964316-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने डूडा की सभी सड़कों के टेंडर निरस्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने डूडा की सभी सड़कों के टेंडर निरस्त किए
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने डूडा की सभी सड़कों के टेंडर निरस्त किए
मुजफ्फरनगर। डूडा द्वारा तीन दिन पहले छोड़े गए सभी टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं। शाहपुर नगर पंचायत की पहले ही बन चुकी तीन सड़कों का टेंडर डूडा के द्वारा छोड़े जाने का मामला उजागर होने के बाद प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी। विभाग ने निकाय क्षेत्रों की 18 सड़कों के लगभग छह करोड़ के टेंडर छोड़े थे।
अमर उजाला द्वारा डूडा की सड़कों का घोटाला उजागर करने के बाद डीएम राजीव शर्मा ने विभाग की सभी सड़कों के टेंडर निरस्त कर दिए हैं। डूडा द्वारा जो टेंडर छोड़े गए उनमें तीन सड़क ऐसी थी जो पहले ही बन चुकी है। नगर पंचायत शाहपुर की छह सड़क के टेंडर छोड़े गए थे, इनमें तीन सड़कों का पहले ही निर्माण हो चुका है। नगर पंचायत अपनी ओर से इन सड़कों को बना चुकी है। अप्रैल माह में इनके टेंडर की प्रक्रिया पूरी की गई। यह मामला उजागर होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में टेंडर को निरस्त करने की कार्रवाई की गई। अब उन सभी सड़कों की जांच होगी जिनके टेंडर छोड़े गए, कहीं ये सड़क पहले से तो नहीं बनी हुई है। परियोजना निदेशक उप जिलाधिकारी अजय कुमार टेंडर निरस्त करने की कार्रवाई की पुष्टि की है।