{"_id":"5b182eda4f1c1bb16e8b692e","slug":"171528311514-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुमिया खेड़ा निर्माण में ग्रामीण व पुलिस आमने सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुमिया खेड़ा निर्माण में ग्रामीण व पुलिस आमने सामने
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगला पिथौरा में टकराव के हालात
तितावी (मुजफ्फरनगर)।
गांव नंगला पिथौरा में मंगलवार की रात को वर्षों पुराने भूमिया खेड़ा के निर्माण को रोकने तथा एक ग्रामीण को हिरासत में लेने पर पुलिस के साथ महिलाओं व ग्रामीणों की कहासुनी हो गई। पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने आ गए। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ हाथापाई करके हिरासत में लिए गए ग्रामीण को छुड़ा लिया। इस दौरान टकराव के हालात बन गए थे। टकराव के हालत बनने से कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने भारतीय किसान संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूर्ण सिंह के सहयोग से ग्रामीणों को समझाबुझाकर मामला शांत किया।
नंगला पिथौरा में तालाब के बीच की जगह पर कई सौ वर्ष पुराना भूमिया खेड़ा स्थापित है। समय के साथ साथ भूमिया खेड़ा जमीन के अंदर नीचे होता चला गया। इस स्थिति में नगला पिथौरा के ग्रामीणों ने भूमिया खेड़ा का हवन कराकर पुन:निर्माण करने का निर्णय लिया। मंगलवार की रात करीब 8 बजे भूमिया खेड़ा पर हवन यज्ञ कराने के लिए तैयारी की जा रही थी। मुनादी के माध्यम से भूमिया खेड़ा का निर्माण व हवन यज्ञ के लिए ग्रामीणों से चंदा लिया जा रहा था। इस दौरान किसी ग्रामीण ने एसडीएम सदर को फोन पर तालाब पर बने भूमिया खेड़ा के स्थान पर अवैध रूप से कब्जा करके मंदिर निर्माण की सूचना दे दी। अवैध कब्जा व मंदिर निर्माण की सूचना पर एसडीएम सदर ने तितावी पुलिस को गांव में जाकर अवैध निर्माण को रुकवाने के निर्देश दिए। एसडीएम सदर के निर्देश मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से भूमिया खेड़ा का निर्माण रोकने को कहा तथा गांव में मुनादी कराने वाले भारतीय किसान संगठन के अध्यक्ष पूर्ण सिंह के पीए कृष्णपाल को घर से हिरासत में ले लिया। पुलिस जीप में बैठाकर उसे थाने ले जाने लगी। कृष्णपाल के घर की महिलाएं पुलिस की जीप के आगे लेट गईं। विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। कृष्णपाल के हिरासत की सूचना पर ठाकुर समाज व अन्य ग्रामीणों को लगी तो उनमें आक्रोश फैल गया। ग्रामीण काफी संख्या में एकत्र होकर वहां पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के आमने सामने आने से टकराव के हालात बन गए। मामला बढ़ते देखकर थाना फुगाना, भौराकलां, चरथावल, शाहपुर आदि थानों के पुलिस बल को बुलवाया गया। सीओ फुगाना कालू सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस से हाथापाई करके हिरासत में लिए गए कृष्णपाल को छुड़ा लिया। इस घटना की खबर भारतीय किसान संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूर्ण सिंह को लगी तो वे देर रात को करीब 11.30 बजे नंगला पिथौरा पहुंचे। अध्यक्ष ने सीओ से बातचीत की। उन्होंने सीओ को हकीकत से अवगत कराया। अध्यक्ष के साथ मिलकर सीओ ने जिम्मेदार ग्रामीणों से बातचीत की। बातचीत के दौरान निर्माण करने पर आपस में सहमति बनी, तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए।